![]() |
| VEC Lakhanpur |
|ब्यूरो न्यूज| कोरोना संकटकाल की इस घड़ी में भी विश्वविद्यालय काॅलेज प्रशासन नें छात्रो के हित में आनलाईन माध्यमों से मुल्यांकन परीक्षाओं की तैयारी कर ली है, आगामी 06 जून से काॅलेज प्रशासन ने विभिन्न सेमेस्टरों के द्वितीय मुल्यांकन परीक्षाओं को शुरू करनें का फैसला किया है!
इस परीक्षा की रूप रेखा का निर्माण कर इंजिनियरिंग काॅलेज के प्राचार्य नें सभी शिक्षकों तथा छात्रों को इसकी जानकारी दे दी है, इस मुल्यांकन को ओपन बुक पद्धति के तर्ज पर संपन्न कराया जाएगा, साथ ही छात्रों को मुल्यांकन परीक्षा के समय अपने कैमरे तथा माईक को सुनिश्चित तरीके से चालू करना अनिवार्य होगा!
आपको बता दें, सभी सेमेस्टर के क्लास टेस्ट- 2 की परीक्षा कल दिनांक 06 जून से होने जा रही हैं ज़ो दो पालियों में होंगी, प्रथम पाली में 10:30 से 12:30 एवं द्वितीय पाली में शाम 3 से 5 बजे तक मुल्यांकन परीक्षाओं को संपन्न किया जावेगा। ये परीक्षाएं दिनांक 6, 7 एवं 8 जून 2020 को होंगी।
आपको बता दें कि इस मुल्यांकन परीक्षाओं के अंक मुख्य परीक्षा में भी जोडे़ जायेंगे। यह परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से होगी, परीक्षा लिखित रूप पर संपन्न होगी जिसे छात्रों को आनलाईन जमा करना होगा! छात्रों को उनके विभाग से परीक्षा का टाइम टेबल भी दे दिया गया हैं ।
![]() |
| Click Here |
इस तर्ज पर संपन्न होंगी परीक्षाएं:-
विश्वविद्यालय इंजिनियरिंग काॅलेज में संपन्न कराई जाने वाली परीक्षाओं में ऐसे प्रश्न पुछे जाएंगे जिसमें छात्र क़ो पूरा यूनिट गम्भीरता से पढ़ना होगा एवं शिक्षक इस प्रकार प्रश्न पूछेगे ताकि वह किसी भी ओपन सोर्स पद्धति से हल न कर सकें, बल्कि वह अपने स्वविवेक से उन्हें हल कर सके और सोचनें-समझनें एवं तार्किक दिमाग़ का इस्तेमाल करना पडेगा!IIT में यह पद्धति बहुत पुरानी हैं ;जो ऑनलाइन में अभी अपनायीं जा रही हैं, इसी ओपन बुक टेस्ट के तर्ज पर अब विश्वविद्यालय इंजिनियरिंग काॅलेज प्रशासन भी अपनी आनलाईन मुल्यांकन परीक्षाओं को संपन्न कराएगी!!!


إرسال تعليق